RRB Railway Group D Bharti 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए 32438 पदों पर बम्पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

इंडियन रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी के 32438 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अगर आप 10वीं पास है और रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक है तो आप इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिसियल पोर्टल को विजिट करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व भर्ती का Official Notification ध्यानपूर्वक पढ़ें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि से सम्बंधित विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है। इस आर्टिकल में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है, इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन 23 जनवरी से शुरू है इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए सामान्य, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है इसके अलावा अन्य वर्गों के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

Read More  SSC GD Recruitment 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल के 39481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 आयु सीमा

आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 36 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जायेगी। साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता

रेलवे ग्रुप डी  भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती के नोटिफिकेशन को खोलें और ध्यानपूर्वक पढ़ लें। फिर यहाँ नीचे दिए गए आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

इस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सारी डिटेल सही-सही भरनी है। सभी जरुरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर लेना है। इस प्रकार से उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 क्विक लिंक

  • आवेदन फार्म शुरू: 23 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
  • ऑफिशल नोटिफिकेशन:- Click Here
  • आवेदन फॉर्म : Click Here

Leave a Comment