Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 6500 पदों पर 12वीं पास के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, देखें डिटेल

राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 6500 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है। अगर आप 12वीं पास है और सरकारी नौकरी करने के इच्छुक है तो आप पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिसियल पोर्टल को विजिट करना होगा। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों भर्ती के लिए 6500 पदों पर प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्दी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जायेगी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा अन्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जायेगी।

Read More  SSC MTS Exam Admit Card 2024 Download: एसएससी एमटीएस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें @ssc.gov.in

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 योग्यता

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं किया हो। साथ ही सीनियर सेकेंडरी लेवल सीईटी एग्जाम उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती के नोटिफिकेशन को खोलें और ध्यानपूर्वक पढ़ लें। फिर यहाँ नीचे दिए गए आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सारी डिटेल सही-सही भरनी है। अब सभी जरुरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है और आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 क्विक लिंक

  • शॉर्ट नोटिस: यहाँ चेक करें
  • ऑफिशल नोटिफिकेशन:- जल्द उपलब्ध
  • आवेदन फॉर्म :– जल्द उपलब्ध

Leave a Comment